फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ऑस्ट्रेलिया  में हुए हमले में घायल शुभम का होगा एक और ऑपरेशन, जल्द स्वस्थ होने के लिए किया गया हवन

Sat, 22 Oct 2022 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने हवन किया। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र का होनहार छात्र ऑस्ट्रेलिया  में घायल हो गया है। ईश्वर से दुआ करते हैं कि वह शीघ्र स्वस्थ हो जाए।
विज्ञापन
हवन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया  में हुए हमले में घायल शुभम गर्ग के जल्द स्वस्थ होने के लिए परिवार ही नहीं, अन्य लोग भी प्रार्थना कर रहे हैं। किरावली में उसके स्वास्थ्य के लिए हवन किया गया। परिवार से मिलने के लिए भी लोग हर दिन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


किरावली स्थित पैठगली निवासी 28 वर्षीय शुभम गर्ग शोध करने के लिए ऑस्ट्रेलिया  गया है। वह रुपये निकालकर अपने हॉस्टल आ रहा था। रास्ते में उस पर चाकू से हमला किया गया। वह घायल हो गया था। उसका इलाज चल रहा है। उसकी देखभाल के लिए भाई रोहित ऑस्ट्रेलिया  पहुंच गया है। सप्ताह में दो दिन के लिए भाई को शुभम से मिलने की अनुमति मिली है। उधर, माता-पिता भी सरकारी खर्चे पर वीजा और टिकट देने की गुहार लगा रहे हैं।

कस्बे के लोग भी शुभम के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। शुक्रवार को किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने हवन किया। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र का होनहार छात्र ऑस्ट्रेलिया  में घायल हो गया है। ईश्वर से दुआ करते हैं कि वह शीघ्र स्वस्थ हो जाए। इस मौके पर दाताराम, राजपूत प्रधान, भूपेंन्द्र सिंह इंदौलिया, गंगाराम माहौर, राकेश कुमार कुशवाह, ओपी इंदौलिया, बालकिशन कुशवाह, शंकरलाल कुशवाह, अरमान कुरैशी आदि मौजूद रहे।

सोमवार को होगा ऑपरेशन

पिता रामनिवास गर्ग ने बताया कि शुभम की हालत स्थिर है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। सोमवार को शुभम का एक बार फिर ऑपरेशन होगा। परिवार के लोग उसके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें