आगरा के जीडी गोयनका स्कूल में लगे स्कूल एक्सपो में छात्रों को पढ़ाई के साथ कमाई करने की भी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि डिजिटल बाजार, ई-टूरिज्म, ऑनलाइन मार्केटिंग, फोटोग्राफी समेत अन्य कामकाज से 20 से 50 हजार रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं।
प्रदर्शनी में एविएटर रोबोट आकर्षण का केंद्र रहा। इसको तैयार करने वाले आकाश यादव, ललित प्रजापति, प्रिया राजौरिया, नितिन शर्मा और देवराज ने बताया कि ये रोबोट होटल-रेस्टोरेंट में सेवाएं देने के लिए प्रारंभिक मॉडल है। इसमें खाद्य सामग्री के नाम अपलोड कर देंगे और कोई ग्राहक इसको जो सामग्री के लिए ऑर्डर करेगा, उसे यह तय समय में लाकर देगा।
- एक्सपो में पढ़ाई में तकनीक का कैसे इस्तेमाल हो रहा है, इसके बारे में पता चला। एक-दूसरे छात्रों की स्टॉल से आइडिया भी आए। यहां तक कि पढ़ाई के साथ खुद भी रोजगार करने के बारे में जानकारी मिली है।
- भविष्य में कागजी पढ़ाई से सफलता संभव नहीं है। थ्रीडी प्रिंटर, रोबोट, तकनीक के बारे में जानकारी मिली। स्किल डेवलपमेंट के बारे में भी बताया। खुद के हुनर को पहचानते हुए, उसमें भी सफल हो सकते हैं।