आगरा। अकोला के चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय क्रिकेट ग्राउंड पर सर्व समाज समिति के तत्वावधान में चल रहे 33 वें चौधरी चरण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। मैच बोदला क्रिकेट क्लब और हाथरस क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। इसमें हाथरस क्रिकेट क्लब ने बोदला क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया।
दिन का एकमात्र और अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच बोदला क्रिकेट क्लब आगरा और हाथरस क्रिकेट क्लब हाथरस के मध्य खेला गया। 20 ओवर के मैच में बोदला क्रिकेट क्लब बोदला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 73 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हाथरस क्रिकेट क्लब की टीम ने दसवें ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर मैच 8 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। मैच के मैन ऑफ द मैच हाथरस क्रिकेट क्लब की गेंदबाज तीरथ 3 विकेट को दिया गया। मैच के अंपायर राजकुमार अध्यापक और अमित चाहर रहे। पहला सेमीफाइनल मैच आज सुबह 12 बजे से घासी बाबा क्रिकेट क्लब और अकोला वॉरियर्स क्रिकेट क्लब के मध्य खेला जाएगा। मैच के दौरान सर्व समाज समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अजयराज चाहर, संयोजक दीपू काका, श्रीकृष्ण शर्मा, पुष्पेंद्र चाहर, शिव कुमार जैकर, मनोज चाहर, उदयवीर चाहर, अमित कोच, सूरज रैना, संजीव चाहर आदि मौजूद रहे।