आगरा। नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में होने वाली द्वितीय एशियन सिख गेम्स में ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि यह प्रतियोगिता सिख फेडरेशन ऑफ इंडिया 30 और 31 जनवरी को कराएगी। जिसमें मास्टर पंकज शर्मा सीनियर वर्ग पूमसे की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे। संघ की सीईओ संगीता शर्मा, डॉ. यूके शर्मा और हरिकांत शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।