फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा की साजिश का मामला: मसूद और आलम की जमानत पर अब चार नवंबर को सुनवाई

Thu, 29 Oct 2020 07:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • हाथरस कांड के बाद मथुरा पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया था। तब से ये आरोपी अस्थायी जेल में बंद हैं। इन पर आरोप है कि ये विदेशी फंडिंग से हिंसा भड़ाकने की साजिश रच रहे थे। 
विज्ञापन
आरोपियों को कोर्ट ले जाती पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी फंडिंग से दंगा फैलाने की साजिश रचने के आरोप में मथुरा की अस्थायी जेल में बंद पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) और सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्य मसूद अहमद और मोहम्मद आलम की जमानत पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। एडीजे दशम की अदालत ने अब सुनवाई की तिथि चार नवंबर तय की है। इस मामले की जांच कर रही एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के अधिकारियों द्वारा समय मांगने पर सुनवाई की तिथि आगे बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन


पांच अक्तूबर को पुलिस ने मांट टोल प्लाजा से पीएफआई/सीएफआई के सदस्यों मसूद अहमद, मो. आलम, सिद्दीक और अतीकुर्रहमान को गिरफ्तार किया था। तभी से चारों जेल में हैं। मसूद और आलम की जमानत अर्जी पर गुरुवार को एडीजे दशम के न्यायालय में सुनवाई थी। 


सुनवाई शुरू होते ही एसटीएफ के डिप्टी एसपी राकेश पालीवाल ने न्यायालय से जांच के लिए समय मांगा। उनका कहना था कि उन्हें यह जांच अभी मिली है और अभी तक वह इस संबंध में साक्ष्य नहीं जुटा पाए हैं। अदालत ने एसटीएफ के अधिकारी को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए जमानत पर सुनवाई की तारीख चार नवंबर तय कर दी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अदालत ने यह भी कहा है कि चार नवंबर को जांच अधिकारी को कोई समय नहीं दिया जाएगा। डीजीसी शिवराम सरकार ने बताया कि अब चार नवंबर को दोनों की जमानत पर सुनवाई होगी। वहीं मसूद और आलम के अधिवक्ता मधुबन दत्त चतुर्वेदी ने बताया कि अब वह चार नवंबर को अपना पक्ष रखेंगे।

शुक्रवार को लग सकती है अतीकुर्रहमान की जमानत अर्जी

जेल में बंद अतीकुर्रहमान की जमानत अर्जी अधिवक्ता द्वारा शुक्रवार को जिला जज की अदालत में लगाई जा सकती है। अतीकुर्रहमान के अधिवक्ता मधुबन दत्त चतुर्वेदी ने बताया कि वह शुक्रवार को जिला जज की अदालत में जमानत अर्जी लगाएंगे।


संबंधित खबर- हिंसा की साजिश का मामला: आलम की पत्नी का आरोप- मेरे पति को पुलिस ने झूठा फंसाया
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें