फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाह में सुनार के घर हरियाणा पुलिस की दबिश

विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस ने दोनों आरोपियों का बाह सीएचसी पर कराया मेडीकल
विज्ञापन
बाह। रिमांड पर लिए दो बदमाशों के साथ हरियाणा पुलिस ने रविवार को बाह में एक सुनार के घर पर दबिश दी। पुलिस ने सुनार से पूछताछ और छानबीन की। पुलिस के जाने के बाद नुक्कड़ और चौराहों पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या बाह के सुनार ने चोरी का सोना-चांदी खरीदा था?
विज्ञापन

हरियाणा के गुरुग्राम जिले के भोंडसी इलाके में सोने और चांदी की चोरी की वारदात हुई थी। इसमें पुलिस ने रूपवास भरतपुर के सोनू एवं रामगढ़ फतेहाबाद के आकाश को रिमांड पर लिया था। सोना और चांदी बाह में बेचे जाने की जानकारी दिए जाने पर पुलिस रविवार को दोनों आरोपियों के साथ बाह कस्बे में एक सुनार के घर पर पहुंची तो हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस अपने साथ किसी को नहीं ले गई, लेकिन सवाल जरूर छोड़ गई है कि क्या गुरुग्राम चोरी के सोना-चांदी बाह के सुनार ने खरीदा था? भोंडसी के हेड कांस्टेबल निर्देश ने बताया रिमांड पर लिए बदमाशों की निशानदेही पर माल की बरामदगी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का बाह सीएचसी पर मेडीकल भी कराया था। प्रभारी निरीक्षक बाह सत्यदेव शर्मा ने बताया उन्हें हरियाणा पुलिस की दबिश की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें