फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, पिस्टल और राइफल से चलाईं गोली; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 13 Feb 2025 05:48 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

शादी समारोह में एक के बाद एक कई राउंड फायर किए गए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। फायरिंग के दाैरान आसपास लोग खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
फायरिंग करते युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में बुधवार को शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में शादी का शामियाना लगा है। लोग खड़े हुए हैं। लोगों के बीच मौजूद युवक राइफल में मैग्जीन लोड करते हुए दिख रहा है। उसके बाद राइफल से फायर करता हुआ भी दिख रहा है। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद युवक के हाथ में पिस्टल लहराती दिख रही है। पिस्टल से किए गए फायर की आवाज भी सुनाई दे रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 15 सेकेंड के वीडियो का जैतपुर के कोरथ गांव का होने का दावा किया जा रहा है। 

वीडियो मंडे लिख कर वायरल किया गया है। डीजे पर डांस के विवाद में हुई मारपीट की घटना से जोड़कर इस वीडियो को देखा जा रहा है। जैतपुर के अपराध निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि वीडियो कब का है और कहां का है, ये स्पष्ट नहीं है। छानबीन के बाद ही पता चल सकेगा कि वीडियो नया है या पुराना।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें