ताजनगरी आगरा में आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के लिए नगर निगम ने बृहस्पतिवार सुबह सेंट जोंस कालेज से नगर निगम तक तिरंगा यात्रा निकाली। मेयर नवीन जैन की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा में विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, डॉ. धर्मपाल सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने हाथों में तिरंगा थामकर लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
Har Ghar Tiranga yatra
- फोटो : अमर उजाला
फूलों से किया गया स्वागत
सेंट जोंस कालेज से नगर निगम परिसर तक सुबह निकाली गई तिरंगा यात्रा का जगह जगह फूलों से स्वागत किया गया। देशभक्ति केगीतों की धूम के साथ तिरंगा यात्रा में नगर निगम के सभी अधिकारी, जलकल विभाग के कर्मचारी और पार्षदों के साथ एनसीसी कैडेट आदि ने तिरंगा थामा। इस दौरान मेयर नवीन जैन ने लोगों से अपने पास सफाई, पौधे लगाने, अतिक्रमण न करने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
Har Ghar Tiranga yatra
- फोटो : अमर उजाला
रैली में शामिल होने की अपील
उन्होंने शुक्रवार सुबह 8.30 बजे भगवान टॉकीज चौराहेसे दो पहिया वाहन रैली में शामिल होने की अपील की। इस यात्रा में भानु महाजन, यादवेंद्र शर्मा, डा. डीवी शर्मा, अनिल चौधरी, भोज कुमार शर्मा तथा पार्षदों में मोहन सिंह लोधी, शरद चौहान, राकेश जैन, सुषमा जैन, प्रदीप अग्रवाल, जगदीश पचौरी, सविता अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, अनुराग चतुर्वेदी, हरी कुमारी, आशीष पाराशर, संजय राय आदि मौजूद रहे।