रसोई में भाजपा सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
मथुरा की भारतीय जनता पार्टी की सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी ने शुक्रवार को दक्षिण भारत के प्रसिद्ध त्योहार पोंगल पर खुद ही अपने हाथों से व्यंजन बनाए। प्रसाद के रूप में उन्हें परिजनों को खिलाया। दरअसल, तीन दिन पहले जब सांसद हेमा मालिनी मथुरा में थीं तो सोशल मीडिया पर यह अफवाहें उड़ीं कि हेमा को कोरोना हो गया है। ये भी कहा गया कि वे मुंबई के किसी अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि ऐसा न होकर गुरुवार को वह दिल्ली से मुंबई पहुंचीं और शुक्रवार को उन्होंने पोंगल त्योहार मनाया। खुद किचन में जाकर व्यंजन बनाकर परिजनों को परोसे।
सांसद को ऐसा भोजन है पंसद
मथुरा में जब सांसद अपने आवास पर रहती हैं तो समय मिलने पर अपना मनपसंद भोजन तैयार कराने के लिए अक्सर किचन में चली जाती हैं और खाना तैयार करने वाले कुक को बताती रहती हैं कि इस तरह से खाना तैयार करें। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि हेमा मालिनी तैलीय भोजन नहीं लेती हैं। उबली हुई सब्जियां, बिना छौंक की दाल, सलाद और बिना घी की रोटी ही खाती हैं। खास बात और है कि जब हेमा मालिनी का मन करता है तो मथुरा के गोशाला में तैयार घी का भी स्वाद लेने से नहीं चूकती हैं। खाने के साथ ही घर पर तैयार दही लेना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। बाहर के खाने से परहेज करती हैं।