फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सोशल मीडिया पर वायरल हुई भाजपा की सूची ने दावेदारों की नींद उड़ाई

Fri, 14 Jan 2022 11:49 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

गुरुवार को सपा-रालोद गठबंधन ने सूची जारी की थी। इससे पहले दोपहर में कांग्रेस की सूची आई, रात होते-होते भाजपा की भी एक सूची वायरल होने लगीं। यहां तक कि एक न्यूज चैनल ने कई उम्मीदवारों की टिकटें फाइनल कर दीं।
विज्ञापन
भाजपा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी-रालोद गठबंधन और कांग्रेस ने गुरुवार को आगरा की विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। उसके बाद से ही भाजपा प्रत्याशियों की सूची भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। एक न्यूज चैनल के हवाले से यह सूची शहर में फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप और ट्विटर तक दौड़ती रही, जिसमें यह दावा किया गया कि आगरा उत्तर से पुरुषोत्तम खंडेलवाल, दक्षिण से योगेंद्र उपाध्याय, एत्मादपुर से डॉ. धर्मपाल सिंह, छावनी सीट से डॉ. जीएस धर्मेश, बाह से रानी पक्षालिका सिंह, खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाहा, फतेहाबाद से छोटे लाल वर्मा, फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबूलाल को टिकट मिला है। आगरा ग्रामीण पर अंजुला सिंह माहौर का नाम भी इस सूची में बाद में जोड़ा गया, लेकिन इस सूची की पुष्टि भाजपा के किसी नेता और पदाधिकारी ने नहीं की है। हालांकि सूची के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दावेदारों की नींद उड़ गई। आगरा उत्तर सीट के दावेदारों ने अग्रवाल समाज के प्रत्याशी न होने पर चल रही चैट को अन्य ग्रुपों पर लीक कर दिया, जिसमें लोग आक्रोश जाहिर करते दिखे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें