फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वर्ष में नई पहल हो, कठिन जिंदगी और सरल हो

विज्ञापन
कासगंज में नववर्ष का जश्न मनाते लोग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कड़ाके की सर्दी के बीच लोगों ने नए वर्ष का स्वागत धूमधाम के साथ स्वागत किया। लोगों ने होटलों, ढाबों व अपने घरों पर पाटियों के आयोजन किए। आयोजनों को देखते हुए पुलिस भी सतर्क रही। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। नववर्ष के स्वागत के लिए युवा मन पूर्व संध्या से ही हिलोरे मारने लगा।
विज्ञापन

जैसे जैसे मध्यरात्रि का समय नजदीक आता गया उनका उत्साह बढ़ता गया। स्वागत के लिए होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां तेज हो गई। घड़ी की तीनों सूई के आपस में मिलन का बेसब्री से इंतजार होने लगा। जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए युवा मस्ती में आ गए। बधाइयों का दौर शुरू हो गया। इसी के साथ ही जमकर धमाल मचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें