कासगंज के बारहद्वारी क्षेत्र में बर्तन की दुकान में चोरी की वारदात के बाद खुली पड़ी गुल्लक
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर के बारहद्वारी क्षेत्र में चोरों ने वर्तन की दुकान से बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान में रखी, नकदी, वर्तन, के अलावा अमानत के रूप में रखे जेबर आदि चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
बारहद्वारी क्षेत्र में सूरज भान अनिल कुमार के नाम से वर्तन की दुकान है। दुकान संचालक रविवार को अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के चलते दुकानें बंद रहीं। मंगलावार को सुबह के समय दुकान स्वामी अनिल कुुमार अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे। दुकान के बाहर का शटर खोलने के बाद जैसे ही उनकी नजर भीतर के शटर पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। भीतर का शटर उठा हुआ था दुकान के अंदर की अलमारी, गुल्लक आदि खुले पड़े थे।
दुकान में लगभग 1.70 लाख रुपये की नकदी, 1.35 लख की कीमत के ग्राहकों के अमानत के तौर पर रखे सोने चांदी के आभूषण नहीं मिले। इसके अलावा दुकान से पीतल के वर्तन भी चोरी हो गए। जब दुकान के ऊपरी मंजिल पर जाकर देखा गया तो वहां का जंगला कटा हुआ मिला। जब आसपास के व्यापारियों को घटना की जानकारी हुई तो काफी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए। व्यापारियों में घटना को लेकर आक्रोश देखा गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर आ गई। सीओ रामकृष्ण तिवारी, कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। भाजपा जिला अध्यक्ष केेपी सिंह, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी मौके पर पहुंच गए।