फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः छाता की इबादतगाह में हनुमान चालीसा का पाठ, तीन युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Fri, 06 Nov 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
मथुरा नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने के बाद धर्मस्थलों पर हनुमान चालीसा और नमाज पढ़ने की घटनाएं बढ़ रही हैं। ताजा मामला मथुरा के छाता क्षेत्र का है। गुरुवार को यहां तरौली गांव स्थित इबादतगाह में हनुमान चालीसा का पाठ करने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में एक्शन में आया और आनन-फानन में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन



बताया गया है कि राष्ट्रीय महाराणा प्रताप युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिसोदिया व अशोक सिंह व सोनू राघव ने अचानक से इबादतगाह के अंदर घुसकर हनुमान चालीसा का पाठ कर दिया और उसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


पुलिस ने इबादतगाह में हनुमान चालीसा का पाठ करने पर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में छाता थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की है। तीनों को गिरफ्तार कर एसडीएम की कोर्ट में पेश किया। एसडीएम ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें