फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगते ही कोई बाइक से भागा तो किसी ने लगाई दौड़

विज्ञापन
टूंडला की सब्जी मंडी में लगी भीषण आग - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। आग लगने की जानकारी पाकर हर दुकानदार और उसका परिवार सब्जी मंडी की ओर दौड़ पड़ा। किसी ने बाइक का सहारा लिया तो किसी ने नंगे पैर ही दौड़ लगा दी। काफी संख्या में व्यापारी और सब्जी विक्रेता हांफते हुए घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन आग की विकरालता के आगे सभी बेबस थे। सिवाय रोने-बिलखने के अलावा किसी के पास कोई चारा नहीं था।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 10 बजे सभी दुकानदार, व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों और गोदामों को बंद कर घर चले गए थे। सब्जी मंडी में आग लगने की सूचना चैकीदार ने जब व्यापारियों को फोन कर जानकारी दी, तो सभी की नींद उड़ गई। व्यापारी और सब्जी विक्रेताओं के परिवार सब्जी मंडी की ओर दौड़ पड़े। स्टेशन रोड पर व्यापारी व सब्जी विक्रेताओं का जमावड़ा लग गया। खबर सुनकर कोई बाइक लेकर सब्जी मंडी पहुंचा, तो कोई दौड़ लगाकर हांफता हुआ पहुंचा। व्यापारियों की आखों में आंसू थे और चेहरों पर बेबसी। कुछ व्यापारियों ने आग बुझाने की हिम्मत जुटाई, लेकिन वहां कोई संसाधन नहीं था। सभी हताश होकर अपनी आंखों के सामने ही जलती दुकानें देख रहे। रोनेे-बिलखने के सिवाय उनके पास कोई और उपाय नहीं था।
फायरब्रिगेड समय से पहुंचती तो कम होता नुकसान
भीषण आग में जलीं 64 दुकानों से सब्जी विक्रेताओं में रोष है। व्यापारियों का कहना था कि फायरब्रिगेड को सही समय पर पुलिस, चौकीदार और आसपास के लोगों ने सूचना दे दी थी, लेकिन फायरब्रिगेड एक घंटे बाद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंची। अगर फायरब्रिगेड सही समय से मौके पर पहुंच जाती, तो इतना नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें