फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबॉल : अंडर-17 बालिका वर्ग में वाराणसी-अयोध्या के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Tue, 07 Oct 2025 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच खेले गए। शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल डॉ. मुकेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बालिका अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल में वाराणसी ने प्रयागराज को, अयोध्या ने कानपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अयोध्या और वाराणसी में खिताबी मुकाबला होगा।
विज्ञापन



क्वार्टर फाइनल में अंडर-14 बालिका वर्ग में वाराणसी ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय को, आजमगढ़ ने अलीगढ़ को, अयोध्या ने मेरठ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालिका अंडर-17 वर्ग में वाराणसी ने बरेली को, प्रयागराज ने आगरा को, कानपुर ने कस्तूरबा गांधी को, अयोध्या ने झांसी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बालक अंडर-17 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में गोरखपुर ने प्रयागराज को, वाराणसी ने लखनऊ को, बरेली ने सहारनपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं बालक अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल में वाराणसी ने आगरा को, अयोध्या ने आजमगढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में वाराणसी ने गोरखपुर को हराया। बारिश के कारण क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल के कुछ मुकाबले पूरे नहीं हो सके।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे से छूटे हुए मुकाबलों के साथ फाइनल मुकाबले भी होंगे। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा बीपी सिंह, प्रधानाचार्य अनिरुद्ध यादव, डॉ. एसके सिंह, डॉ. अनिल वशिष्ठ, राखी गुप्ता, आराधना सिंह, मालती वर्मा, वीरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें