फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सात दिन से आधी इनर रिंग रोड बंद, आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर। सात दिन से इनर रिंग रोड आधी बंद है। एक लेन पर किसानों का कब्जा है। शनिवार को सातवें दिन आंदोलन जारी रहा। किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री से वार्ता की मांग पर अड़े किसानों के कुछ नाम क्षेत्रीय विधायक को भेजे गए हैं। इधर, कोहरा बढ़ने और एक लेन बंद होने से इनर रिंग रोड पर खतरा भी बढ़ गया है। शनिवार को ही हादसे में बाइक सवार की जान चली गई।
विज्ञापन


एक दर्जन गांव के लोग धरना में शामिल हैं। शनिवार को किसान नेत्री पूनम पंडित धरना स्थल पहुंची। किसानों के समर्थन में सभा की। जमीन वापसी के लिए संघर्ष का एलान किया। शनिवार को आंदोलन में प्रदीप शर्मा, अंशुमन ठाकुर, पवन समाधिया, राजेश शर्मा, डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, गोविंद ठाकुर, सोमवीर सिंह, बंटी शर्मा, दीपक तोमर, ब्रजमोहन सिसौदिया, योगेश सिकरवार, उपेंद्र सिकरवार, कपूर चंद्र सिकरवार, रामनिवास सिंह, अतर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें