फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने घटाया जीएसटी, बावजूद हजयात्रा महंगी, ये है मुख्य कारण

Wed, 22 May 2019 12:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रियाल की बढ़ी कीमत के कारण हवाई जहाज से हज पर जाने वालों को जीएसटी घटाने के बावजूद हजयात्रा महंगी पड़ेगी। लखनऊ से हज करने जाने वाले हाजियों को सबसे महंगी हजयात्रा पड़ेगी। 20 जून तक हजयात्रियों को फाइनल धनराशि को हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा करानी होगी। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से हजयात्रा पर लगाई गई जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किए जाने के बावजूद हजयात्रा काफी महंगी होगी। इसका कारण तो रुपये के सापेक्ष सउदी अरब की मुद्रा रियाल की मजबूती माना जा रहा है। 2019 में हजयात्रा पर लखनऊ से जाने वाले अजीजिया कैटेगरी के हजयात्रियों को सबसे अधिक खर्च उठाना होगा। 27850 रुपये यात्रा महंगी हो गई है। 


अब दो लाख, 53 हजार, 850 रुपये खर्च होंगे। ग्रीन कैटेगरी के हजयात्रियों को दो लाख, 90 हजार, 850 रुपये खर्च करने होंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने तीसरी किश्त जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून तय की है। पिछले वर्ष दो लाख, 37 हजार, 900 रुपये लिए गए थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिल्ली से ग्रीन कैटेगरी के हजयात्रियों से दो लाख, 78 हजार, 650 रुपये लगेंगे। पिछले वर्ष यह दो लाख, 51, हजार, 950 रुपये थे। वाराणसी से हज जाने वाले हजयात्रियों को अजीजिया कैटेगरी को 22800 अतिरिक्त बोझ डाला है। दो लाख, 60 हजार 700 और पिछले वर्ष दो लाख, 37 हजार रुपये देना पड़ा था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

हज कमेटी ऑफ इंडिया के प्रदेश कोआर्डिनेटर आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि एयर टिकट काफी महंगा है, लखनऊ से जाने वालों को 80736 रुपये खर्च करने होंगे। दिल्ली से जाने वालों को 2591 व वाराणसी से जाने वालों को 1587 रुपये का लाभ होगा। रियाल एक रुपया साठ पैसा के सापेक्ष महंगा होने से खर्चा बढ़ा है। 

दिल्ली
ग्रीन कैटेगरी-278650 रुपये है। दो लाख एक हजार रुपया जमा कर चुके हैं, 77650 जमा कराना होगा। 
अजीजिया- दो लाख 41 हजार 600 रुपये में दो लाख एक हजार जमा कराया है। 40 हजार छह सौ भरना होगा। 

लखनऊ 
ग्रीन कैटेगरी- दो लाख 90 हजार 850 में दो लाख एक हजार जमा हो गया। 89850 जमा कराना है। 
अजीजिया कैटेगरी- दो लाख 53800 रुपये जमा होना हैं। दो लाख एक हजार जमा हो गया। अब 52800 रुपये जमा कराना होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें