आगरा जनपद के थाना पिनाहट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बार एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा के दौरान एंबुलेंस चालक की लापरवाही सामने आई है।
थाना पिनाहट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए दिन लापरवाही की तस्वीरें सामने आती हैं। बुधवार को सड़क पर प्रसव हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एंबुलेंस चालक प्रसूता को छोड़कर चला गया।
प्रसव पीड़ा के बाद प्रसूता ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। सड़क पर प्रसव के बाद आनन-फानन में अस्पताल स्टाफ ने जच्चा बच्चा को भर्ती कर उपाचार दिया है।