आगरा में शुक्रवार शाम तेज आंधी के बाद भारी ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने का अनुमान है। करीब 20 मिनट से ज्यादा देर तक ओले गिरे हैं। वहीं एक घंटे से ज्यादा तक तेज हवाओं के साथ बारिश होती रही।
ओले गिरने के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इस वक्त गेहूं की फसल खड़ी है। ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को ही हुआ है। वहीं तेज हवाओं और बारिश से भी फसलें बिछ गईँ।
मालूम हो कि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी। जिसको लेकर किसान सतर्क भी थे। हालांकि किसी ने यह अनुमान नहीं लगाया था कि भारी ओलावृष्टि होगी।