आगरा में आत्महत्या करने का वीडियो पोस्ट कर गुरुद्वारा गुरु का ताल के सेवादार गुरनाम सिंह शनिवार को लापता हो गए। शाम को उनके पिता ने गुरुद्वारा पहुंचकर हंगामा किया और बेटे की हत्या का आरोप लगाया। एसीपी हरिपर्वत और इंस्पेक्टर सिकंदरा ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया।
ये है मामला
गुरुद्वारा गुरु का ताल में पिछले 30 साल से सेवादारी करने वाले धनौली के गुरनाम सिंह ने दो दिन पहले सिकंदरा के राजा नामक व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया पर सिख समाज व भाजपा के बड़े नेताओं के विरुद्ध अनर्गल व आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सिकंदरा में केस दर्ज कराया था। कुछ लोगों ने टिप्पणी करने वाले को खालिस्तान का समर्थक भी बताया है। केस दर्ज होने से गुरनाम सिंह पर चारों ओर से दबाव बनाया जाने लगा।
ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
इस बात से थे आहत
सूत्रों का कहना है कि गुरुद्वारा में पंचायत के बाद दोनों पक्षों में मुकदमा वापसी के लिए सहमति भी बना दी गई, लेकिन गुरनाम सिंह इससे आहत थे। इसके बाद गुरनाम अपने पिता लक्ष्मण सिंह को वीडियो भेजकर शनिवार की सुबह करीब सात बजे गुरुद्वारा से चले गए। उन्होंने वीडियो में कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहे हैं। गुरु तेज सिंह की तरह उसे भी इतना परेशान किया गया है और जान से मारने की धमकी दी गई है।
ये भी पढ़ें - घर में है भूत... मुझे नहीं रहना: पत्नी के दावे पर पति बोला- और किसी को तो न दिखता वो; नया मकान नहीं खरीद सकता
तलाश में जुटी पुलिस
शनिवार की शाम को गुरनाम के पिता ने गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताई। कहा कि बेटे को धमकाया जा रहा था। सूचना पर सिकंदरा पुलिस भी गुरुद्वारा पहुंच गई। इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद शाही का कहना है कि गुरुद्वारा के सेवादार गुरनाम सिंह लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।