फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धूमधाम से मनाया गुरु गोबिंद का प्रकाशोत्सव

Tue, 07 Jan 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के ठंडी सड़क स्थित गुरुद्वारे में सोमवार को खालसा पंत के संस्थापक, सिखों के दशम गुरू गोबिंद सिंह की 358वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सिख धर्म के लोगों ने शब्द कीर्तन एवं अखंड पाठ में हिस्सा लिया। सुबह से सबसे पहले समाज के लोगों ने निशान साहिबजी के चोला साहिब की सेवा की।
विज्ञापन

गुरू गोबिंद सिंह सिखों के दसवें गुरू थे। उन्होंने सिख धर्म को सशक्त किया और अपने अनुयायियों को सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। गुरुद्वारे में ज्ञानी दयाल सिंह ने गुरू गोबिंद सिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश धर्म के खातिर अपने पिता व चार पुत्रों की कुर्बानी दी थी। इसे हिंदुस्तान हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर गुरुद्वारे में अखंड साहिब के पाठ की समाप्ति हुई। पुरुषों एवं महिलाओं ने भागीदारी कर कर मत्था टेका। गुरुद्वारे में आकर्षक साज सज्जा की गई। गुरुग्रंथ साहिब को भी अच्छे तरीके से सजाया गया। अलीगढ़ से आए रागी जत्था के ज्ञानी गुरमुख सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। दोपहर हुए लंगर में सभी धर्मों के लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें