फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुुरु अस्त, 53 दिन बाद होंगे वैवाहिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गुरु के अस्त होने के साथ ही 53 दिनों तक वैवाहिक कार्यक्रमों पर विराम लग गया है। अब ऐसे आयोजन 17 अप्रैल से शुरू होकर 10 जुलाई तक चलेंगे। इसके बाद चतुर्मास शुरू हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. राधा कृष्ण दीक्षित ने बताया कि बुधवार को गुुरु बृहस्पति अस्त हो गए हैं। गुरु को समृद्धि, वैभव, विवाह, विवेक एवं धार्मिक कार्यों के कारक ग्रह माने जाते हैं। इसका कारण वैवाहिक आयोजनों का मुहूर्त नहीं है। यूं तो 23 मार्च को गुुरु उदय हो जाएंगे, लेकिन इससे पहले 10 मार्च को होलाष्टक लग जाएगा। वहीं 14 मार्च से खरमास शुरू हो जाएंगे। इस समापन 14 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन

ऐसे में वैवाहिक आयोजनों के लिए लोगों को 53 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। सूर्यदेव 14 मार्च को गुरुदेव की राशि मीन में प्रवेश करेंगे और एक माह तक रहेंगे। इस माह को खरमास या मलमास कहा जाता है। इस अवधि में भी विवाह आदि के आयोजन शास्त्रों में वर्जित माने गए हैं। इस बीच 4 मार्च को फुलेरा दोज है। यह अबुझ मुहूर्त है। वैसे इस दिन विवाह हो सकते हैं, लेकिन गुरु अस्त के कारण पंचांग में इसको नहीं दिया गया है। इसके बाद 17 अप्रैल से विवाह के आयोजनों के शुभ मुहूर्त शुरू होकर 10 जुलाई तक चलेंगे। इस अवधि में 39 शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद चतुर्मास लगने पर चार माह तक फिर से विवाह आयोजन रुक जाएंगे।
कारोबारी गतिविधियों पर पडे़गा असर
कासगंज। ग्रहों के योग के चलते 53 दिनों के लिए विवाह के आयोजन रुक जाने का असर कारोबारी गतिविधियों पर भी पड़ेगा। सहालग से जुडे़ व्यवसाय मैरिज होम, टेट, केटर्स, बर्तन, रेडीमेड, सराफा आदि कारोबार इस अवधि में प्रभावित होने की संभावना है, जिससे कारोबारी चिंतित होने लगे हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें