प्रोफेसर के भाई हरिशंकर ने थाना एत्माद्दौला में अज्ञात में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि भाई की किसी से रंजिश नहीं है। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि घटना के पीछे पोइया की जमीन का विवाद सामने आया है।
परिचितों और दोस्तों से भी पूछताछ
इंस्पेक्टर ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के परिचित और दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। हमले के पीछे विश्वविद्यालय से जुड़ा कोई पुराना विवाद होने की भी आशंका है। पुलिस कई बिंदुुओं पर जांच कर रही है।
कुलपति पर दर्ज कराया था केस
इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रोफेसर का 11 साल पहले तत्कालीन कुलपति से विवाद हुआ था। उन्होंने कुलपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। इस पर उन्हें निलंबित किया गया था। कुछ समय बाद वह बहाल हो गए थे। इस कारण पुलिस विश्वविद्यालय से जुड़े विवाद भी खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा