फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक के दौरान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

Sun, 28 Jun 2020 10:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

प्रोफेसर के परिवार वाले घटना के पीछे जमीनी रंजिश बता रहे हैं। गांव पोइया निवासी कुछ लोगों पर गोली मारने का आरोप है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कालिंदी विहार में 100 फुटा रोड पर रविवार सुबह तकरीबन पांच बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरके भारती को बाइक सवार दो बदमाशों ने तीन गोलियां मार दीं। 

विज्ञापन


घटना के पीछे खंदौली के गांव पोइया स्थित 250 वर्ग गज जमीन का विवाद सामने आया है। देहली गेट के अस्पताल में भर्ती प्रोफेसर की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें दो गोलियां पेट और एक जांघ में लगी है।
 


हेलमेट लगाए थे बदमाश


टेढ़ी बगिया निवासी भारती विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संस्थान में हैं। हेलमेट लगाए बदमाश उन्हें गोली मारने के बाद तेजी से शाहदरा की ओर भाग गए। एक राहगीर घायल प्रोफेसर को ऑटो से अस्पताल ले गया। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पुलिस पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की तलाश में तीन टीमें भी लगाई हैं।

विज्ञापन

प्रोफेसर के भाई हरिशंकर ने थाना एत्माद्दौला में अज्ञात में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि  भाई की किसी से रंजिश नहीं है। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि घटना के पीछे पोइया की जमीन का विवाद सामने आया है।

परिचितों और दोस्तों से भी पूछताछ

इंस्पेक्टर ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के परिचित और दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। हमले के पीछे विश्वविद्यालय से जुड़ा कोई पुराना विवाद होने की भी आशंका है। पुलिस कई बिंदुुओं पर जांच कर रही है।

कुलपति पर दर्ज कराया था केस

इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रोफेसर का 11 साल पहले तत्कालीन कुलपति से विवाद हुआ था। उन्होंने कुलपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। इस पर उन्हें निलंबित किया गया था। कुछ समय बाद वह बहाल हो गए थे। इस कारण पुलिस विश्वविद्यालय से जुड़े विवाद भी खंगाल रही है।


यह भी पढ़ें: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें