फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उम्र संबंधी दस्तावेज की जांच करने आई गुजरात पुलिस

Mon, 10 Feb 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मैनपुरी। अहमदाबाद गुजरात से एक किशोरी को अगवा करने के मामले में सोमवार को एक टीम जांच करने के लिए करहल क्षेत्र में पहुंची। इसके बाद घिरोर पहुंच कर पीड़िता के उम्र संबंधी दस्तावेज की सत्यता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

बता दें कि औंछा क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी जब अहमदाबाद अपनी मौसी के यहां गई थी। वहीं करहल क्षेत्र का रहने वाला आरोपी उसे अपने साथ लेकर चला गया था। पीड़िता के पिता ने उम्र संबंधी कागजात भी लगाए थे। उम्र संबंधी दस्तावेज की जांच करने के लिए सोमवार को गुजरात पुलिस की उप निरीक्षक सीएम कनसागरा और टीम ब्लॉक घिरोर पहुंचे।
जन्म प्रमाण पत्र के सत्यापन में जानकारी करने पर पाया गया के शिकायतकर्ता ने जो जन्म प्रमाण पत्र जांचकर्ता को सौंपे हैं। वह ब्लॉक घिरोर से जारी नहीं किए गए हैं। करहल में आरोपी के घर जाकर भी जानकारी करनी चाही। लेकिन घर में ताला लगा देखने के बाद गुजरात पुलिस की टीम वहां से वापस लौट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें