फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: अमेरिकी पर्यटक से गाइड ने की छेड़खानी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2024 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल पर फोटोग्राफी के दौरान एक गाइड ने अमेरिकी पर्यटक से अश्लील हरकत कर दी। महिला पर्यटक के पति की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
ताजमहल पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल में पर्यटकों के साथ बदसलूकी की घटनाएं बढ़ रही हैं। शनिवार को पति के साथ ताजमहल घूमने आईं अमेरिकी पर्यटक के साथ गाइड ने फोटोग्राफी के दौरान छेड़खानी की। पर्यटक ने पति को आपबीती बताई और गाइड के विरुद्ध पर्यटन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पर्यटन पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


संयुक्त राज्य अमेरिका के रहने वाले दंपती शनिवार की सुबह दिल्ली से आगरा आए और ताजमहल देखने पहुंचे। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे दंपती ताजमहल पहुंचे तो वहां उन्हें गाइड ताजगंज निवासी मनमोहन आर्य मिला। उसने दंपती से कहा कि वह उनके फोटोग्राफ भी खींच देगा।

एसीपी ने बताया कि वह सेंट्रल टैंक के पास महिला पर्यटक की फोटो विभिन्न मुद्राओं में खींचने लगा। इस दौरान पति आगे बढ़ गया। आरोप है कि इसी दरम्यान गाइड ने महिला के साथ छेड़खानी की। कुछ देर बाद पति लौटा तो पत्नी ने शिकायत की।
विज्ञापन


इस पर पर्यटक ने ताजमहल के सुरक्षाकर्मियों को जानकारी दी। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सूचना पर पहुंची पर्यटन पुलिस ने महिला पर्यटक की तहरीर पर आरोपी गाइड के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। एसीपी ने बताया कि गाइड की कोई हरकत पर्यटक को नागवार गुजरी। रिपोर्ट दर्ज करके एसीपी छत्ता के कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें