देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर में पिछले दो दिनों से बिजली न आने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार देर रात ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। महिलाओं के साथ ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। रास्ते मे फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर में दो दिन से बिजली कटी हुई है। ग्रामीणों ने कई बार विद्युत कर्मियों और अधिकारियों से शिकायत की लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई।
गुरुवार दिन में जब अधिकारियों से बात की गई थी तो रात में बिजली आ जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन, गुरुवार रात को भी बिजली नहीं आई तो ग्रामीणों ने जीटी रोड पर आकर दोनों तरफ के रास्ते बंद कर दिए। जीटी रोड पर कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गईं।