फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राम बुलियन पर 12 घंटे चला जीएसटी का सर्वे, अभिलेखों की जांच; जमा कराई गई बड़ी रकम

Mon, 11 Mar 2024 12:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बुलियन फर्म राम बुलियन पर जीएसटी की कार्रवाई 12 घंटे तक चली। इस दौरान टीम ने सभी दस्तावेजों की जांच की। चर्चा है कि दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली, जिसके बाद फर्म द्वारा बड़ी रकम जमा कराई गई।  
 
विज्ञापन
बुलियन कारोबारी पर सेंट्रल जीएसटी का सर्वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में चौबे जी का फाटक स्थित बुलियन फर्म राम बुलियन पर किया गया सीजीएसटी का सर्वे 12 घंटे तक चला। शनिवार शाम को शुरू हुई कार्रवाई में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) को राम बुलियन पर स्टाॅक रजिस्टर व भौतिक स्टॉक में अंतर और बिलों में हेरफेर मिला है।
विज्ञापन


किनारी बाजार में चौबेजी का फाटक स्थित सराफा कारोबारी फर्म राम बुलियन पर सीजीएसटी की टीम शनिवार शाम 4:30 बजे कार्रवाई के लिए पहुंची थी। टीम में 50 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। टीम ने खरीद-बिक्री, स्टाक रजिस्टर व स्टॉक को चेक किया। स्टाॅक रजिस्टर में दर्ज आंकड़ों से अधिक स्टाॅक मिलने की बात सामने आई।

टीम की जांच रविवार दोपहर बाद तक चली। टीम ने अभिलेखों की जांच की। सराफा कारोबारी से बड़ी धनराशि टैक्स के रूप में जमा कराए जाने की चर्चा है, लेकिन अधिकारी इस पर कुछ नहीं कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें