फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एमजी रोड पर एलिवेटेड ही बनेगा ट्रैक, स्टेशनों तक चलेंगी सिटी बस

Mon, 11 Mar 2024 11:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एमजी रोड से मेट्रो ट्रेन को भूमिगत मार्ग से गुजारने की व्यापारियों की मांग का कोई असर नहीं रहा। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने साफ कर दिया है कि एमजी रोड पर एलिवेटेड ट्रैक बनाना ही फायदेमंद है। भूमिगत बनाने में करीब चार साल लगेंगे।
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मेट्रो ट्रेन और स्टेशनों का निरीक्षण करने आए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि रिकॉर्ड समय में आगरा में मेट्रो चली है। इसी गति से काम होने पर जून 2026 तक दोनों कॉरिडोर पर मेट्रो दौड़ने लगेगी। उन्होंने कहा कि एमजी रोड पर एलिवेटेड ट्रैक ही बनाया जाएगा। उन्होंने मेट्रो स्टेशनों से सिटी बस सेवा जोड़ने के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन


रविवार को मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि मेट्रो के संचालन वाला आगरा देश का 21वां शहर बना है। करीब 30 किमी का ट्रैक 8,600 करोड़ रुपये का है, जिसमें से 2 हजार करोड़ का काम पूरा हो गया है। आत्मनिर्भर भारत के तहत मेट्रो ट्रेन बनाने का काम स्वदेश में ही हुआ है। अब हमारे इंजीनियर दूसरे देशों में मेट्रो के लिए राय दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एमजी रोड पर एलिवेटेड ट्रैक बनाना ही फायदेमंद है। भूमिगत बनाने में करीब चार साल लगेंगे। एलिवेटेड ट्रैक 200-250 करोड़ के मुकाबले भूमिगत में 750-800 करोड़ खर्च होंगे। भूमिगत बनने से एमजी रोड बंद होने से हालत खराब हो जाएगी। ये यात्री, पर्यटक और व्यापारियों के हित में नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेट्रो स्टेशनों तक अस्पताल, कॉलेज, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी करने के लिए सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए डीएम से कहा है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। फतेहपुर सीकरी तक मेट्रो के विस्तार पर उन्होंने कहा कि ये शहर के लिए कारगर है, सीकरी तक यात्री नहीं मिलेंगे।

सफाई-सजावट को सराहा- मुख्य सचिव का निरीक्षण दो घंटे का रहा। शाम करीब 5 बजे ताजमहल स्टेशन पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं देखीं। मन:कामेश्वर स्टेशन तक का सफर किया, फिर यहां से ताज पूर्वी स्टेशन तक गए। यहां मेट्रो निर्माण के आगे के ट्रैक के बारे में जानकारी की। इसके बाद फिर से ताजमहल स्टेशन पर आए। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेंटिंग, सजावट और रंगारंग कार्यक्रमों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें