फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST Rate Hike: हलवाई के यहां दही मिलेगा सस्ता, इन डेयरी प्रोडक्ट पर भी नहीं पड़ा जीएसटी का कोई असर

Thu, 21 Jul 2022 02:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दूध के पैक प्रोडक्ट जैसे दही, लस्सी, पनीर और छाछ को पहली बार सरकार ने जीएसटी के दायरे में शामिल किया है, जिसकी वजह से ये प्रोडक्टस महंगे हो गए हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि जीएसटी का असर हलवाई के यहां मिलने वाले दही और अन्य उत्पादों पर नहीं पड़ा है।
 
विज्ञापन
खुले दही की दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पांच फीसदी जीएसटी बढ़ने से पैकेट बंद दूध, दही, लस्सी के दाम बढ़ गए हैं। पर, हलवाई का खुली दही जीएसटी की मार से बचा है। इसकी कीमत में अंतर नहीं आया है। हालांकि पिछले दो साल में खुली दही के दामों में 30 प्रतिशत तक इजाफा हो चुका है। अन्य दुग्ध उत्पादों के भाव भी पहले ही बढ़ चुके हैं।

विज्ञापन


पैकेट बंद व ट्रेटा पैक में नई कीमत लागू हो गई है। खुले दही की कीमतों में कोई इजाफा नहीं है। वजीरपुरा स्थित लस्सी विक्रेता सोनू के अनुसार जीएसटी से पहले जिस कीमत पर दही व लस्सी बिक रही थी, वही कीमतें बरकरार हैं। हलवाई ने बताया कि दूध खरीद कर उसका दही जमाते हैं। दूध, दही सहित सभी दुग्ध उत्पादों पर पिछले दो साल में 25 से 30 प्रतिशत तक महंगाई बढ़ी है। उधर, पराग का 400 ग्राम पैकेट बंद दही 30 रुपये की जगह अब 31.50 रुपये में मिलेगा। 500 ग्राम छाछ का पैकेट 10 रुपये की जगह 15 रुपये में मिलेगा। मीठा दही 200 ग्राम की कीमत 21 रुपये हो गई है।
 

जहां से चले फिर वहीं पहुंचे

लंबे समय तक जारी रहा खुले दु्ग्ध उत्पादों का दौर फिर लौट रहा है। पहले भी दूध, दही, घी खुला मिलता था। पैकेट बंद सामग्री की कीमतों में वृद्धि के बाद फिर पुराना वक्त लौट सकता है। ऐसे में जहां से चले थे फिर वहीं पहुंच गए हैं। हाइजीन के कारण पैकेट बंद पदार्थों की मांग बढ़ी थी।

कोरोना के बाद बढ़ीं कीमतें

 
उत्पाद कोरोना से पहले कोरोना के बाद
दूध 50 रुपये ली 60 रुपये ली.
दही 70 रुपये/कि.ग्रा 90 रुपये/ कि.ग्रा.
पनीर 240 रुपये/कि.ग्रा 300 रुपये/ कि.ग्रा
घी 460 रुपये/ कि.ग्रा 550 रुपये/ कि.ग्रा.
मक्खन 380 रुपये/ कि.ग्रा 450 रुपये/ कि.ग्रा.
क्रीम 220 रुपये/ कि.ग्रा. 260 रुपये/कि.ग्रा.
खोया 200 रुपये/ कि.ग्रा. 250 रुपये/ कि.ग्रा. 
 

(सभी रेट खुले दुग्ध उत्पाद के हैं)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें