फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में भाजपा नेता की फर्म के पते निकले फर्जी, पूछताछ करेंगे जीएसटी अधिकारी

Mon, 31 Aug 2020 03:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जीएसटी
विज्ञापन

आगरा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महानगर अध्यक्ष एवं जूता कारोबारी भानु महाजन की दो फर्म के पते वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों की जांच में फर्जी निकले हैं। इस पर भानू महाजन से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


बोगस फर्म चलाने के मेरठ से जेल भेजे गए आगरा के आदित्य जैन के मामले की जांच भानु महाजन तक पहुंची है। आदित्य जैन के पास मिले दो बिल भानु महाजन की फर्मों के हैं। तीन दिन पहले डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) इन फर्म के पते तसदीक करने के लिए पहुंचीं। 


दोनों जगह फर्म नहीं मिली

ये पते कमला नगर और सुल्तानगंज की पुलिया के थे। टीम में शामिल निरीक्षक ने बताया कि दोनों जगह फर्म नहीं मिली। इस पर भानु महाजन को पूछताछ के लिए बुलाया गया लेकिन वे नहीं आए। उनसे जल्द ही पूछताछ की जाएगी। अब इस मामले की जांच गाजियाबाद की टीम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य जैन को सेंट्रल जीएसटी की आगरा टीम ने 20 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े में गिरफ्तार किया था। उसने भानु की फर्म के नाम के भी बिल काट रखे थे।

जांच चल रही है, सहयोग करूंगा - भानु

भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन का कहना है कि उनकी फर्म के मामले में जीएसटी विभाग में जांच चल रही है। उन्हें इसकी जानकारी है। वह अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखेंगे। जांच में सहयोग करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें