फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: मूंगफली विक्रेता, फोटो स्टेट की दुकानों पर भी जीएसटी की कार्रवाई, मची रही अफरा-तफरी

Sat, 10 Dec 2022 03:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

सहावर में फोटो स्टेट व होटल पर जीएसटी की टीम ने कार्रवाई की, जिसके चलते व्यापारियों में  खौफ देखा गया।  व्यापारियों ने अपनी दुकानें लगातार चौथे दिन भी बंद रखीं।  टीम ने सहावर में दो जगह पर छापामार कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जीएसटी की टीम का कर लिया घिराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा और सहावर में जीएसटी की टीम की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। टीमों ने मूंगफली विक्रेताओं, फोटो स्टेट जैसी दुकानों सहित छह स्थानों पर छापामार कार्रवाई की, जिससे खलबली मची रही। टीमों के आने के खौफ से बाजारों में भी असर देखा गया। गंजडुंडवारा में बाजार बंद रहे। वहीं कासगंज, सहित अन्य क्षेत्रों में तमाम दुकानें नहीं खुलीं। सहावर में कोतवाली पर भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन

 
वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर चंद्रशेखर, असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. मनोज कुमार एवं राज्य कर अधिकारी महेश चंद शर्मा के नेतृत्व में टीमों ने  पटियाली में मूंगफली विक्रेता, बक्सा विक्रेता, लोहा जंगला विक्रेता एवं रेडीमेड की दुकान पर पहुंच कर जांच की, जिससे कारोबारियों में खलबली मच गई। टीम के पहुंचने पर तमाम दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। सहावर में फोटो स्टेट व होटल पर जीएसटी की टीम ने कार्रवाई की, जिसके चलते व्यापारियों में  खौफ देखा गया।  व्यापारियों ने अपनी दुकानें लगातार चौथे दिन भी बंद रखीं।  टीम ने सहावर में दो जगह पर छापामार कार्रवाई की है। छापामार कार्रवाई के चलते कस्बे की दुकानें सुबह से ही बंद रहीं। व्यापारियों में रोष देखा गया। छापामार कार्रवाई  के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पटियाली की पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत एवं नासी  खान फेरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर  कोतवाली पहुंचे। पूर्व विधायक ने  वाणिज्य कर विभाग की टीम से वार्ता की।
विज्ञापन

विरोध में सड़क पर उतरे लोग - फोटो : अमर उजाला
गंजडुंडवारा में जीएसटी टीम के आने की सूचना से कारोबारियों में उहापोह की स्थिति बनी रही। कस्बे के कई इलाकों के बाजार बंद रहे। तो कई इलाकों में कारोबारियों ने अपनी दुकानों को आधा खोला। ताकि टीम के आने पर दुकान को बंद किया जा सके।  सहायक कमिश्नर जीएसटी एसआर वर्मा ने  व्यापारियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।  दुकानें बंद न करें और न ही अफवाह फैलाएं। राज्य जीएसटी की डाटा एनालिसिस व इंटेलिजेंस टीम की रिपोर्ट के आधार पर संबधित व्यापारियों के यहां स्थलीय निरीक्षण का जांच की जा  रही हैं।

जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर मनोज कुमार ने बताया कि टीमों के द्वारा जीएसटी पंजीकरण आदि की जांच की जा रही है। शासन से जो सूची मिली है उसके आधार पर कार्रवाई हो रही है। दस्तावेज एकत्रित किए जा रहे हैं। जांच के माध्यम से किसी व्यापारी का कोई उत्पीड़न नहीं किया जा रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें