पुलिस कमिश्नर ने मुख्यालय को भेजा था पत्र
पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने सिपाही की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ से पत्राचार किया गया। पत्राचार के द्वारा ज्ञात हुआ कि सिपाही की अशक्तता पेंशन तकनीकी गलती से कम चल रही थी। पुलिस कमिश्नर के पत्राचार के बाद पेंशन को सही किया गया, जिससे पेंशन में लगभग चार गुना की वृद्धि हो गई। अब प्रतिमाह लगभग 12,420 रुपये की पेंशन प्राप्त होगी। पूर्व में कम मिली पेंशन के 1,01,632 रुपये के एरियर का भी भुगतान कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य प्रकार से मदद की जा रही है।