ताजमहल घूमने आई महिला पर्यटक का ऑटो में छूटा बैग जीआरपी ने तत्परता से बरामद कर लिया। बैग में मौजूद 10 हजार रुपये नकद सहित सभी सामान सुरक्षित लौटाने पर पर्यटक ने पुलिस का आभार जताया।
ताजमहल घूमने आई वाराणसी निवासी महिला पर्यटक का ऑटो में छूटा बैग जीआरपी आगरा कैंट ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर लिया। बैग में 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, कपड़े, चार्जर व कॉस्मेटिक का सामान था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान औरंगाबाद सराय, थाना सिगरा निवासी महिला ने पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि वह अपने मित्र के साथ ताजमहल देखने आई थी और उसका लेडीज बैग एक ऑटो में छूट गया है। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत ऑटो स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की।
ऑटो चालकों से पूछताछ के बाद बैग का पता लगा लिया गया और सुरक्षित पर्यटक को सौंप दिया गया। सामान सकुशल मिलने पर महिला ने जीआरपी टीम का आभार जताया।