फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: स्कूटी पर बैठने को लेकर हुआ इस कदर बवाल, मच गई भगदड़; मंदिर जा रहीं महिलाएं बाल-बाल बचीं

Fri, 27 Mar 2026 09:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

स्कूटी पर बैठने को लेकर हुआ मामूली विवाद बाद में हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। घटना में दो लोग घायल हुए, जबकि अष्टमी पूजन के लिए जा रहीं महिलाएं बाल-बाल बचीं और पुलिस की देरी पर सवाल उठे।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के पैठ बाजार में स्कूटी पर बैठने के लिए शुरू हुआ मामूली विवाद घंटेभर में ही मारपीट और पथराव में बदल गया। दो लोग घायल हो गए, जबकि अष्टमी पूजन के लिए मंदिर जा रहीं कई महिलाएं पथराव की चपेट में आने से बाल-बाल बचीं। ग्रामीणों ने पुलिस पर सूचना के बावजूद आधे घंटे देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला व्यापारियन निवासी सैफ अपनी स्कूटी से पैठ बाजार जा रहा था, तभी उसका राहुल से स्कूटी पर बैठने के लिए विवाद हो गया। बाजार में दोनों के बीच मारपीट हुई, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने समझाकर शांत करा दिया। हालांकि, करीब एक घंटे बाद दोनों पक्षों के दर्जनों लोग मोहल्ला व्यापारियन में फिर आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से मारपीट और पथराव हुआ। पथराव में सैफ और राहुल घायल हो गए। मंदिर जा रही महिलाएं पथराव की चपेट में आने से किसी तरह बच निकलीं। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

300 मीटर दूर थाना, आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस
घटनास्थल से खंदौली थाने की दूरी केवल तीन सौ मीटर है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब बीस मिनट तक दोनों पक्षों में पथराव जारी रहा। सूचना मिलने के बावजूद पुलिस को मौके पर पहुंचने में आधा घंटा लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक पथराव करने वाले लोग भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें