फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्टेशन पर मिला बैग जीआरपी ने यात्री को लौटाया

Wed, 19 Jun 2024 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जंक्शन से मथुरा जाते समय एक यात्री का बैग स्टेशन पर रह गया। जिसमें उसकी नकदी व अन्य सामान था। चेकिंग के दौरान जीआरपी को स्टेशन पर बैग मिला। पुलिस ने यात्री को थाने पर बुलाकर उसे बैग लौटा दिया।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस को मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान स्टेशन अधीक्षक कक्ष के बाहर एक बैग बैंच पर रखा मिला। पुलिस ने मिले बैग के बारे में यात्रियों से पूछताछ कीए लेकिन उसके बारे में काई जानकारी नहीं हुई। उपनिरक्षिक नरेंद्र कुमार ने साथी पुलिस कर्मियों के साथ बैग की तालाशी की। बैग में 50 हजार रुपये की नकदी और बैग में कपड़े, पर्स, आईडी थे। पुलिस ने बैग स्वामी आकाश सिंह निवासी धौलीप्याऊ, इंद्रपुरी मथुरा को फोन कर बैग के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने पर आकाश को जीआरपी थाना पर पहुंचने पर उसे नकदी व अन्य सामान उसे सुपुर्द कर दिया। आकाश ने बताया कि कासगंज से मथुरा जाते समय उसका बैग स्टेशन पर रह गया था। बैग मिलने पर उसने जीआरपी के इस कार्य की प्रशंसा की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें