फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट ताज में ब्लैक खेल: झांसा देकर पर्यटक दल को ले गया निजी दुकान, ऑनलाइन दिए 20 टिकट; तीन निकलीं फर्जी

Tue, 30 May 2023 10:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में व्हाइट ताज में ब्लैक खेल चल रहा है। यहां लपके झांसा देकर पर्यटक दल को निजी दुकान ले गए। इसके बाद उन्हें ऑनलाइन 20 टिकट दिए। इनमें से तीन फर्जी निकलीं। 
विज्ञापन
Agra: ताजमहल के पश्चिमी गेट स्थित टिकट घर पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल का दीदार करने आए उज्जैन के 20 सदस्यीय पर्यटकों के दल के साथ धोखाधड़ी की गई। लपके और एक दुकानदार ने ब्लैक में 20 ऑनलाइन टिकट बेच दिए। इनमें 3 टिकट पहले से प्रयोग की हुई थीं। ताज के गेट पर पर्यटक को टिकट के फर्जी होने का पता चला। दुकानदार ने शिकायत करने पर अभद्रता की। पर्यटक की शिकायत पर थाना पर्यटन में 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


उज्जैन निवासी राजेंद्र सिंह अपने 20 सदस्यीय दल के साथ ताजमहल देखने आए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह शिल्पग्राम मार्ग पर एक युवक ने झांसे में लिया। कहा कि टिकट के लिए कतार में लगना पड़ेगा। वह बिना कतार के 15 रुपये अधिक में टिकट दिला देगा। किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। 

यह भी पढ़ेंः-जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख

विज्ञापन

ऑनलाइन निकालकर दीं 20 टिकट

इसके बाद वह उन्हें एक पेठे की दुकान पर ले गया। 20 टिकट ऑनलाइन निकालकर दे दीं। इसके लिए प्रति टिकट 60 रुपये लिए, जबकि ऑनलाइन टिकट 45 रुपये का है। पर्यटक ताज के पूर्वी गेट पर पहुंचे, जहां चेकिंग कर रहे कर्मचारी तीन टिकट पहले से प्रयोग किए हुए बताए। इससे उन्हें परेशानी हुई। वह शिकायत करने दुकान पर गए। मगर, दुकानदार गाली देने लगा।

पुलिस देगी नोटिस

एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि मामले में धांधूपुरा निवासी हेमू और और शानू के खिलाफ धोखाधड़ी, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में लगी धारा में सात साल से कम की सजा है। आरोपियों को नोटिस दिया जाएगा। विवेचना कर चार्जशीट लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ेंः- बिखर गए दुल्हन के सपने: दूल्हे का फरमान, बोला- दोस्तों के बीच होगी किरकिरी, कार नहीं तो शादी नहीं;
विज्ञापन

बेकार साबित हो रहा लपकों के खिलाफ अभियान

पुलिस लपकों के खिलाफ अभियान चला रही है। पिछले पांच महीने में 60 से अधिक को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बावजूद पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। टिकट ही नहीं, सामान की खरीदारी, होटल और पार्किंग के नाम पर भी ज्यादा रकम वसूली जाती है। पार्किंग से ही लपके घेरने लगते हैं। उन्हें ठगी का शिकार बना लेते हैं।

क्यूआर कोड स्कैन कर लें ऑनलाइन टिकट

एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर टिकट बिक्री की जाती है। पर्यटक ऑनलाइन टिकट भी ले सकते हैं। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जगह-जगह क्यूआर कोड लगाए हैं। इसे स्कैन करने के बाद वेबसाइट पर आधार कार्ड नंबर देकर टिकट ले सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः- राजनीति की भेंट चढ़ा म्यूजियम: एसी हुए कबाड़...तीन साल से नहीं लगी झाड़ू; 2020 में सीएम योगी ने बदला था नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें