फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने बनाई ऐसी स्ट्रीट लाइट जिसकी खूबी जानकार आप कहेंगे वाह

Wed, 31 Jan 2018 11:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सामूहिक प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) के फाउंडर्स डे पर तीन जगहों पर सामूहिक रूप से प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में सभी संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने 109 स्टाल लगाए। 
विज्ञापन


जुगाड़ पर आधारित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। हर संस्थान में भी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। फाउंडर्स डे पर संस्थान में बाहरी लोगों को भी प्रवेश दिया गया। 

प्रदर्शनी में डीईआई नर्सरी और प्राइमरी स्कूल के साथ सरन आश्रम स्कूल, लैंग्वेज स्कूल, स्कूल ऑफ आर्ट एंड कल्चर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन
Trending Videos

बी-वॉक के विभिन्न ट्रेड के विद्यार्थियों ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया। मैदान में विद्यार्थी चौके-छक्के लगाते नजर आए। बास्केटबाल का भी प्रशिक्षण दिया गया। 

प्रदर्शनी की समन्वयक पूर्णिमा जैन ने बताया कि क्वांटम जुगाड़ प्रदर्शनी में गत एक वर्ष में किए गए शोध पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए। 

विज्ञान संकाय के पास बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र हर्षित कुमार ने ऑटोमेटिक स्ट्रीट का मॉडल बनाया है। लाइट जलानी और बंद नहीं करनी होगी। 
विज्ञापन

बिना चेन के साइकिल बनाई 

अंधेरा होते ही लाइट खुद जल जाएगी और सुबह बंद हो जाएगी। सोलर पैनल पर आधारित स्ट्रीट लाइट का मॉडल प्रस्तुत किया। उन्होंने ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अधिक कारगर होगी। 

कई लोग स्विच ऑन और ऑफ करने से डरते हैं। बिजली की बचत भी होगी। सोशल साइंस संकाय के पास रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, जीएसटी, रुपये के मूल्यांकन, नक्सलवाद पर आधारित मॉडल लगाए गए थे। 

मैकेनिकल थर्ड ईयर के छात्र ने बिना चेन के साइकिल बनाई। चेन उतरने की झंझट नहीं होगी। चेन वाली साइकिल की अपेक्षा कम ताकत भी लगानी होगी। स्पाइनल बेवल गियर का इस्तेमाल चेन की जगह किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें