फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दो महीने: आगरा में 8 से 851 हो गए कोरोना संक्रमित, 722 हुए ठीक, 31 की मौत

Sun, 24 May 2020 09:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आठ मई के बाद 400 संक्रमित स्वस्थ हुए
  • 10 मई के बाद संक्रमण की रफ्तार भी थमी
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के दो महीनों में ताजनगरी में संक्रमण का ग्राफ आठ मरीजों से बढ़कर 851 तक पहुंच गया। अप्रैल में रफ्तार सबसे तेज रही। इस महीने 500 से ज्यादा मरीज मिले। मई की पहले सप्ताह में यह और तेज हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद न केवल ब्रेक लगा बल्कि रिवर्स गियर भी लग गया और मरीज तेजी से ठीक होकर घर जाने शुरू हो गए। कहानी ऐसी बदली कि अब 722 ठीक हो चुके हैं, सक्रिय केस सिर्फ 98 रह गए हैं। हालांकि इस दौरान 31 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई। 

लॉकडाउन के दो महीने: आगरा में कोरोना संक्रमण बढ़ता गया, अफसर नपते गए
विज्ञापन


ताजनगरी में पहला मरीज तीन मार्च को मिला था। वायरस जूता कारोबारी के परिवार के साथ इटली से आया था। एक साथ पांच मरीज मिले थे। ये सभी मार्च में ही ठीक हो गए। इसके बाद दुबई, यूके, अमेरिकी से लौटे लोग संक्रमित मिले। 
Trending Videos
विज्ञापन

24 मार्च को जब लॉकडाउन लगा, तब आगरा में आठ मरीज थे। 31 मार्च को सिर्फ 12 थे। इसके बाद रफ्तार तेज हो गई। अब तक 11649 सैंपल लिए गए हैं। 850 संक्रमित मिल चुके हैं। 

सबसे तेज संक्रमण : सात दिन में 199 मरीज 
एक से सात मई के बीच ये मरीज मिले। एक को 22, दो को 42, तीन को 54, चार को 24, पांच को 19, छह को 27 सात को 11 मरीज मिले।

सबसे तेज ठीक हुए मरीज : चार दिन में 96 घर पहुंचे
इनमें 15 मई को 96 डिस्चार्ज हुए। 16 को 13, 17 को 46 और 18 को 42 मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए।

आठ अप्रैल को पहली मौत, अब तक 31 की जान गई
आठ अप्रैल को कमला नगर निवासी कारोबारी की 75 वर्षीय मां ने दम तोड़ा। अब तक 31 की जान जा चुकी है। इनमें 14 साल का किशोर, दो सिपाही शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें