फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्राउंड कमांडोज के कप्तान राम ने 68 गेंदों पर जड़े 116 रन

Sun, 13 Sep 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। ग्वालियर रोड स्थित डॉ. सूरजभान क्रिकेट अकादमी में चल रहे अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में ग्राउंड कमांडोज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पैरा कमांडोज को 58 रनों से शिकस्त दी। टीम की जीत में कप्तान राम शर्मा ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


ग्राउंड कमांडोज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 182 रन बनाए। कप्तान राम ने 68 गेंदों पर 116 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और चार छक्के लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैरा कमांडोज की टीम 19.5 ओवर में 124 रन पर ऑलआउट हो गई। मुदित राजपूत ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। ग्राउंड कमांडोज के अभय ने 2.5 ओवर में तीन विकेट और तनिष्क गर्ग ने चार ओवर में तीन विकेट हासिल किए। राम शर्मा ने चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट चटकाए। राम शर्मा को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रणजी क्रिकेटर राहुल शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें