फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सात फेरों से पहले दूल्हे की सामने आई ऐसी हकीकत, टूट गई शादी...बिना दुल्हन के लौटी बरात

Tue, 03 Dec 2024 03:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

धूमधाम से बैंड बाजों के साथ बरात तो आई, लेकिन सात फेरे नहीं हो सके। दूल्हे के बारे में ऐसा सच पता चला कि शादी टूट गई। इसके बाद बिना दुल्हन के ही बरात लौट गई। 


 
विज्ञापन
दूल्हा, Groom, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में पहली पत्नी के रहते दिल्ली का युवक बाह में शादी के लिए बारात लेकर पहुंचा था। दूसरी शादी की भनक लगते ही पत्नी का पिता पुलिस लेकर पहुंच गया। पुलिस को देख दूल्हा समेत बाराती भाग खड़े हुए। दिल्ली के युवक की शादी इटावा की युवती से हुई थी। उनका एक बच्चा भी है। विवाद की वजह से पत्नी मायके में रह रही है। 
विज्ञापन


पहली शादी को छिपा कर युवक के परिवार ने नगला खंगर फिरोजाबाद के मड़वा गांव की युवती से उसका रिश्ता तय कर लिया था। युवती के परिजन बाह के गढ़ा पचौरी स्थित वाटिका से शादी कर रहे थे। सोमवार की शाम दूल्हा और बराती शादी के लिए पहुंच गये। बारात चढ़ाई के बाद बारौठी की तैयारी थी। 

इधर पहली पत्नी के मायके वालों को युवक की दूसरी शादी होने की भनक लग गई। महिला के पिता ने बाह थाने पहुंच कर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर रहे दूल्हा की शिकायत की। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दूल्हा समेत बराती भाग खड़े हुए। सूत्रों के मुताबिक सच्चाई जानने के बाद युवती के परिवार ने बरात को वापस लौटा दिया। इस संबंध में एसओ बाह सुरेश चन्द ने बताया कि पहली पत्नी के पिता की शिकायत पर पुलिस वाटिका गई थी, वहां पर कोई मिला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें