फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के चार माह बाद पता चला दूल्हा नाबालिग है....ऐसे खुल गई पोल, मुकदमा हुआ दर्ज

Tue, 09 Jul 2024 01:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

मथुरा के राया में शादी के चार महीने बाद पता चला कि दूल्हा नाबालिग है। इस मामले की जानकारी होने के बाद  जिला प्रोबेशन अधिकारी ने वर व वधू पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
 
विज्ञापन
दूल्हा - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में करीब 4 माह पूर्व राया क्षेत्र के नाबालिग के साथ गोवर्धन क्षेत्र की बालिका की शादी कराई गई थी। मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने वर व वधू पक्ष के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 

बीते 6 मार्च को कस्बा गोवर्धन निवासी विकास चंद्र ने चाइल्ड हेल्पलाइन व जिला प्रोबेशन अधिकारी से शिकायत की। बताया क्षेत्र में नाबालिगों का विवाह कराया जा रहा है। मामले में राया व गोवर्धन पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस कार्रवाई से पूर्व दोनों की शादी हो चुकी थी। 

 
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों से वर व वधू की उम्र का प्रमाणपत्र मांगा, इसमें बालक की उम्र कम निकली। रिपोर्ट में विजयपाल चौधरी, चंद्रपाल सिंह, अतर सिंह, जगदीश, गिर्राज सिंह आदि के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। गोवर्धन थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें