यहां का है मामला
कस्बे के गढ़ी वैश्यान निवासी संजू (24) के बड़े भाई अवधेश की साली की शादी गोकुलपुरा थाना कलान जिला शाहजहांपुर में थी। इसमें शामिल होने के लिए संजू भी शुक्रवार की शाम को यहां से निकला। रात में जब बरात घर पहुंची तो उसके बाद डीजे और आसपास डांस होने लगा। संजू व तीन-चार लोग डीजे की धुन पर फ्लोर के ही नाचने लगे। रात करीब 2 बजे नाचते-नाचते वह जमीन पर गिर पड़ा।
ये भी पढ़ें - Anjali Murder Case: कहां गुम हो गया अंजलि का मोबाइल, 34 घंटे की पुलिस रिमांड पर प्रखर और शीलू
औपचारिक रूप से निभा दी गईं शादी की रस्में
इससे पहले उसकी शारीरिक गतिविधियां सुस्त पड़ती महसूस हुईं। लेकिन बरात के हो-हल्ले और हंसी-खुशी के माहौल ने किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। संजू निढाल होकर जमीन पर उल्टा गिर पड़ा। जबकि अन्य लोग नाचते रहे। कुछ देर तक उसके न उठने पर अन्य लोगों ने हिलाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर परिजन पहुंचे और चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई। वहां से शव को तड़के करीब 4 बजे यहां लेकर आ गए। इस हादसे के बाद औपचारिक रूप से शादी की रस्में निभा दी गईं।
ये भी पढ़ें - ऐसा भी क्या गुस्सा: 50 वर्षीय महिला ने पी लिया तेजाब, तड़प-तड़प कर निकली जान; जानें वजह