फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई के दौरान वर पक्ष ने मांगे चार लाख रुपये, दोनों पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस तक पहुंचा मामला

Thu, 11 Apr 2019 06:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर से टीका चढ़ाने आए लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष पर चार लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप लगाया है। रातभर चली पंचायत के बाद भी टीका नहीं चढ़ाया जा सका। जिसके बाद गुरुवार सुबह लड़की पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

 
कानपुर निवासी एक पिता ने अपनी बेटी की शादी मौजा मांड़ई के मजरा नगला बालू निवासी भूपेंद्र के साथ तय की थी। बुधवार रात कानपुर से लोग अपनी बेटी का टीका चढ़ाने के लिए गांव नगला बालू पहुंचे। 

आरोप है टीका चढ़ाने के समय लड़का पक्ष ने तय रकम से चार लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की। लड़की पक्ष ने असमर्थता जताई तो उक्त लोगों ने टीका चढ़ाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई। लड़की पक्ष के सभी लोग गुरुवार सुबह थाना पहुंचे और तहरीर दी। लड़की पक्ष ने बताया कि शादी दस लाख रुपये में तय हुई थी। तय रकम लड़का पक्ष ने पहले ही ले ली।

जब बुधवार दस अप्रैल को टीका चढ़ाने आए तो उक्त लोगों ने टीका चढ़ाने से इंकार कर दिया। पंचायत में उक्त लोगों ने कोई बात नहीं सुनी और टीका लौटा दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिली है। लड़का पक्ष को बुलाया गया है। दोनों पक्षों को बैठा कर मामले को निपटा दिया जाएगा।


Amethi में Gandhi परिवार का mega show, आज Rahul Gandhi का nomination, देखें वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें