इस घटना के बाद प्रेमी दिलीप के विरुद्ध हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार को पुलिस ने दिलीप को तिसौली मोड़ के पास से तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जब दिलीप को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह मृतका से प्रेम करता था। रिश्तेदार थे इस वजह से उसके परिजन भी शादी के लिए तैयार थे। उसने काफी रुपया भी खर्च किया, लेकिन एक दिन अचानक परिजन व युवती दोनों ही बदल गए।
आरोप लगाए कि युवती के प्रेम संबंध किसी और युवक से हो गए थे। प्रेमिका की बेवफाई वह सह नहीं पाया और गुस्से में आकर दोस्त उदय प्रताप के साथ एक मार्च की रात गांव नगला खगी पहुंचा। वहां से फोन कर युवती को खेत में आकर मिलने की बात कही। प्रेमिका जब आई तो उससे एक बार फिर से शादी करने की बात कही, लेकिन वह तैयार नहीं हुई।
इसके बाद साथी की मदद से गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव पेड़ पर लटका दिया। गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित था। प्रेम प्रसंग के चलते ही वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी के दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, देखें वीडियो