फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुल्हन बनने को युवती आई आगरा...दूल्हा बना हैवान, कमरे में कर लिया कैद; दोस्त को बुलाकर बारी-बारी लूटी आबरू

Wed, 06 Nov 2024 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में असम की एक युवती को शादी का झांसा देकर लाया गया। जिस युवक को शादी करनी थी, वो हैवान बन गया। युवती को बंधक बना लिया और फिर दोस्त संग मिलकर बारी-बारी से आबरू लूटी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रेलवे स्टेशन से शादी का झांसा देकर आगरा लाई गई असम की 20 वर्षीय युवती से किरावली में दो युवकों ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मंगलवार को पीड़िता एक महिला की मदद से थाना पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

बड़ी बहन के घर आई थी
युवती ने पुलिस को बताया कि वह गंगानगर, राजस्थान अपनी बड़ी बहन के घर आई थी। तीन दिन पहले गंगानगर से दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। उसे केरल अपने भाई के पास जाना था। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने के दौरान उसे पुणे निवासी मनोज गायकवाड़ मिला। प्यार भरी बातें करने लगा। केरल की ट्रेन में उसके साथ बैठ गया। इस दौरान शादी का झांसा दिया। कैंट स्टेशन पर उतारने के बाद वह उसे गांव भालरा, किरावली निवासी अपने दोस्त कान्हा के यहां ले गया।

ये भी पढ़ें -  सौतेला भाई बना हैवान: घर में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखी बहन, हर रात लूटी अस्मत...मां गई थी मायके
विज्ञापन

दो दिन तक अपने दोस्त के घर रखा
युवक ने दो दिन तक अपने दोस्त के यहां रखा। एक रात उससे दुष्कर्म किया। दूसरे दिन उसके दोस्त ने भी दुष्कर्म किया। दो दिन बाद उसे दूसरी जगह एक महिला के घर ले गया। युवती ने उस महिला को सारी बात बताई। महिला ने युवती को थाना किरावली भेजा। पुलिस ने मनोज और कान्हा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी दिल्ली से उपकरण लाकर आगरा और पुणे में बिक्री करते हैं। पुलिस बुधवार को पीड़िता का मेडिकल कराएगी।

ये भी पढ़ें -   Mig-29 Crash: अपनी जान की नहीं... पायलट को ये थी फिक्र, ग्रामीणों से पूछा- आबादी से दूर गिरा है क्या विमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें