फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के दोनों ओर दिखेगी हरियाली, 2000 वर्ग मीटर क्षेत्र में लगाए जाएंगे सात हजार पौधे

Tue, 06 Feb 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर अब हरियाली दिखाई देगी। यहां बैठने के लिए सिटिंग एरिया बनाया जा रहा है। 2000 वर्ग मीटर क्षेत्र में करीब 7000 पौधे लगाए जाएंगे।
 
विज्ञापन
पौधे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा शहर की हरियाली को बढ़ाने के लिए वन विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर हरित पट्टी विकसित करेगी। 1000 वर्गमीटर क्षेत्र में पहले ही करीब 3500 पौधे लगाए जा चुके हैं। अब बचे 2000 वर्ग मीटर क्षेत्र में करीब 7000 पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही हरियाली के शौकीनों के बैठने के लिए भी यहां सिटिंग एरिया बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इंसानों के लिए जरूरी 33 प्रतिशत हरियाली के सापेक्ष आगरा शहर में हरियाली मात्र 6.5 प्रतिशत है। शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए प्रदेश के साथ शहर में भी हर साल वृहद वृक्षारोपण किया जाता है। लाखों पौधे एक ही दिन में लगाकर रिकॉर्ड बनाया जा रहा है। बावजूद इसके पिछले दो सालों से हरियाली में वृद्धि नहीं हो सकी।

बीती 12 जनवरी को ही राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर 1000 वर्गमी जमीन पर 3500 पौधे लगाए गए। अब बची हुई 2000 वर्ग मीटर जमीन पर वन विभाग मिट्टी डालकर भराई करवा रहा है। यहां की भूमि समतल करने और मिट्टी का उपचार करने के बाद मार्च में यहां भी मियावाकी वन लगाया जाएगा।
विज्ञापन


भूमि समतल करा रहे
सामाजिक वानिकी के प्रभागीय निदेशक आदर्श कुमार ने बताया कि एनएच-2 पर 2000 वर्ग मीटर भूमि को समतल करने का काम किया जा रहा है। मार्च तक पौधे लगा दिए जाएंगे। यहां झोपड़ी, बेंच आदि भी लगवाई जाएंगी, जिससे लोग प्रकृति के सानिध्य में बैठ सकें। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें