फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने लगाई हरी सब्जियों में ‘आग’

Sat, 03 Jan 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी जबरदस्त कोहरा तो कभी बर्फीली हवाओं से गलन तो अब बारिश ने सब्जियों का जायका बिगाड़ दिया है। थोक मंडी में हरी सब्जियों की आवक थमने से भाव बढ़े हैं तो खुदरा सब्जी विक्रेताओं ने मौके का फायदा उठाने में कसर नहीं छोड़ी। बारिश के चलते महज 24 घंटे में ही आलू के भाव दो गुने कर दिए, जबकि आलू की आवक में कोई कमी नहीं आई।
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी में आलू, मटर, गोभी, टमाटर, मैथी और बथुआ जैसी सीजनल सब्जियों का स्वाद अब महंगा पड़ रहा है। दरअसल, मटर 40 रुपये तो प्याज 30 रुपये और गोभी 40 रुपये किलो के भाव से बिक रहा है। गाजर, बैंगन, पत्ता गोभी 20 रुपये/किग्रा है, जबकि आलू गुरुवार तक आठ रुपये/किग्रा पर था। शुक्रवार अलसुबह से शुरू हुई बारिश से आलू के भाव सब्जी मंडी में 15 रुपये/किलो पर पहुंच गया। दो गुना की इस बढ़ोतरी के साथ टमाटर में भी खटास बढ़ी। टमाटर 40 रुपये/किग्रा पर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


सब्जी    भाव प्रति किग्रा.
आलू    15
टमाटर    30
मटर    40
गोभी    40
पत्ता गोभी    20
बथुआ    20
मैथी    30
गाजर    20
मूली    10
पालक    10
बैंगन    20
अदरक    60
धनिया    20
मिर्च    40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें