फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा से अलीगढ़ तक बनेगा ग्रीन एक्सप्रेस-वे, एक घंटे का होगा सफर; जमीन का हुआ अधिग्रहण

Thu, 03 Apr 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा और अलीगढ़ के बीच बनने वाले एक्सप्रेस-वे के रूट का नक्शा तैयार हो गया है। ग्रीन एक्सप्रेस-वे करीब 65 किमी लंबा बनेगा। खंदौली-अलीगढ़ ग्रीन एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण हो गई है। 

 
विज्ञापन
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत माला परियोजना के तहत आगरा में एक और एक्सप्रेस वे बनने जा रहा है। खंदौली-अलीगढ़ ग्रीन एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण हो गई है। रूट का सर्वे भी कर लिया है। सभी जरूरी एनओसी भी मिल गई हैं। जून में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसमें क्षेत्रीय लोगाें की सुविधा के लिए 3 फ्लाईओवर, 1 रेलवे ओवरब्रिज, 32 अंडरपास और 16 पुल बनेंगे। 
विज्ञापन


नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि आगरा-हाथरस और अलीगढ़ ग्रीन एक्सप्रेस वे की लंबाई 64.90 किमी है। ये चार लेन होगा। इसकी लागत 1536.9 करोड़ रुपये है। पहले फेज में एनएच-509 से हाथरस के गांव असरोई तक बनेगा, इसकी दूरी 28 किमी है। इसका टेंडर केआरसी इन्फ्राप्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद को मिला है। इसका बजट 716.5 करोड़ रुपये है। दूसरे चरण में 36.9 किमी एक्सप्रेसवे हाथरस के गांव असरोई से यमुना एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा (खंदौली) तक बनेगा।

 इसका निर्माण जेएसपी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड गाजियाबाद कर रही है। इसकी लागत 820.4 करोड़ रुपये है। इसमें एक रेल ओवर ब्रिज, 3 फ्लाईओवर, 32 अंडरपास और 16 पुल का निर्माण होगा। इसमें 6 व्हीकल, 8 लाइट व्हीकल, 18 स्मार्ट व्हीकल अंडरपास, दो बड़े पुल और 6 छोटे पुल बनेंगे। इससे आसपास के गांव की भी कनेक्टिविटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें