फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की धरा की सेहत सुधारने को दिया जाएगा हरित आवरण

विज्ञापन
कासगंज में वन विभाग की नर्सरी में तैयार पौध। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। पिछले पांच वर्षों में जिले में फोरलेन सड़क, बाईपास सड़क व अन्य सड़कों के चौड़ीकरण के कार्य के कारण पुराने दस हजार से अधिक वृक्षों का कटान हुआ। जिससे जिले में धरा की सेहत काफी प्रभावित हुई। हरित आवरण में कमी आई। पिछले तीन वर्षों से जिले में हरित आवरण बढ़ाने के लिए कवायद जारी है। इस बार भी धरा की सेहत को सुधारने के लिए पौधरोपण का सघन अभियान चलाकर ग्रीन कवर बढ़ाने की तैयारी गई है। जिलाधिकारी ने इसके लिए वन विभाग के अलावा 24 अन्य विभागों को पौधरोपण के लक्ष्य निर्धारित कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाना है। पिछले 2 वर्षों के मुकाबले इस बार करीब 3.5 लाख पौधे अधिक रोपे जाने हैं। सर्वाधिक पौधरोपण ग्राम्य विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। इस विभाग को 955360 पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा वन विभाग स्वयं 751716 पौधे रोपित करेगा। कृषि विभाग भी 183440 पौधेरोपित करेगा। उद्यान विभाग 120564 पौधे रोपित करेगा। जिले के 25 विभागों को पौधरोपण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन विभागों में जिले के सभी 10 स्थानीय निकाय भी शामिल हैं। इसके लिए पौधरोपण की रणनीति के अंतर्गत ग्राम पंचायतवार माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर जिले में पौधरोपण की रणनीति की कार्ययोजना पर कार्य हो रहा है। जिला वन अधिकारी हरि प्रकाश शुक्ला इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पौध की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की तैयारियों में जुटे हैं। वन विभाग की नर्सरी में तैयार की गईं पौध का संरक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

निकायों का पौधरोपण का लक्ष्य कम
शहरी और कस्बाई इलाकों में हरियाली की ज्यादा जरूरत है। इसके बावजूद शहरी और कस्बाई इलाकों को पौधरोपण का कम लक्ष्य दिया गया है। स्थानीय निकाय को शहरी पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करना है। जिले की कासगंज, सोरोंजी, गंजडुंडवारा नगरपालिकाओं को केवल 3-3 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। जबकि जिले की बिलराम, अमांपुर, सहावर, मोहनपुर, सिढ़पुरा, पटियाली, भरगैन नगरपंचायत को 1700-1700 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें